महत्वपूर्ण फॉर्म्स एवं डाउनलोड्स सूची

अभी तक कोई फॉर्म उपलब्ध नहीं है।

कब,कैसे और कितनी बार

When and how can we take Child Care leave -चाइल्ड केयर लीव 18 साल तक के बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगी। वहीं 40 प्रतिशत से अधिक विकलांगता में 22 साल चाइल्ड माना जाएगा। दिव्यांग बच्चे के लिए अवकाश लेने के लिए सक्षम अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र पेश करना होगा।-बच्चे की परीक्षा और बीमारी में देखभाल के लिए यह अवकाश लिया जा सकेगा। लेकिन इसके लिए शैक्षणिक संस्थान और डॉक्टर का सर्टिफिकेट पेश करना होगा। यदि बच्चा विदेश में पढ़ रहा है और उसके लिए चाइल्ड केयर लीव ली जाती है तो ऐसी स्थिति में अवकाश का 80 फीसदी हिस्सा विदेश में ही पूरा करना होगा।


अवकाश सवैतनिक और एक साल में तीन बार तक -अवकाश सवैतनिक होगा। अवकाश से पूर्व जो वेतन मिल रहा है वह मिलता रहेगा। अन्य किसी भी अवकाश के साथ लिया व जोड़ा जा सकेगा। लेकिन यदि महिला कर्मचारी पहले से अवकाश पर है तो उस अवकाश को चाइल्ड केयर लीव में परिवर्तित नहीं किया जा सकेगा।-एक कलेंडर वर्ष में अधिकतम तीन बार चाइल्ड केयर लीव मिल सकेगी। अवकाश के दौरान दो कलेंडर टकराते हैं तो अवकाश उस कलेंडर ईयर का ही माना जाएगा जिसमें यह लिया गया है।

 

प्रश्न - एक कैलेंडर वर्ष में चाइल्ड केयर लीव कितनी बार ले सकते हैं? एवं न्यूनतम कितनी अवधि के लिए यह अवकाश ले सकते है?

उत्तर - एक कैलेंडर वर्ष में चाइल्ड केयर लीव अधिकतम 3 स्पेल में ले सकते हैं एवं यह अवकाश न्यूनतम 5 दिन तक का लिया जा सकता है।
इसकी स्वीकृति उपार्जित अवकाश स्वीकृत करने हेतु सक्षम प्राधिकारी द्वारा ही प्रदान की जाएगी

2.9 / 5 (15 total ratings)

💬 चर्चा एवं टिप्पणियाँ (Discussions & Comments)

Leave a Comment
Wednesday; 16-10-2024; 11:29:37am

जिस कर्मचारी के तीन सन्तान है वो चाइल्ड केयर लिव ले सकता है

narendra kumar Tuesday; 29-11-2022; 03:58:40pm

ek calender m maximum kitne din ki ccl le skte h 3 bar m