What's New :           ☘ TRA यात्रा भत्ता नियम ⇝TA Bill IFMS 3.0 Rajasthan – Travelling Allowance Bill क्या है और कैसे बनाएं ⇝ Travelling Allowance (TA Bill) IFMS 3.0 – पूरी जानकारी | TA Bill कैसे बनाएं          ☘ NPS ⇝पेंशन अदालत ⇝ पेंशन अदालत           ☘ विशेष (Special) ⇝सेवा अभिलेख ⇝ कार्मिक की सेवा में मृत्यु होने पर DDO द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाही          ☘ विशेष (Special) ⇝सेवा अभिलेख ⇝ राजकीय धन एवं संपत्ति के गबन, चोरी व दुर्विनियोजन मामलों में प्रभावी कार्यवाही हेतु दिशा-निर्देश          ☘ News Update ⇝वर्ष 2026 के सार्वजनिक अवकाश ⇝ Rajasthan Government Calendar 2026 (राजस्थान सरकार कैलेंडर 2026)
TRA यात्रा भत्ता नियम > TA Bill IFMS 3.0 Rajasthan – Travelling Allowance Bill क्या है और कैसे बनाएं

Site Visitors : 000000

Page Visitors : 000000
Travelling Allowance (TA Bill) IFMS 3.0 – पूरी जानकारी | TA Bill कैसे बनाएं


Travelling Allowance (TA Bill)

Travelling Allowance (TA Bill) वह बिल होता है जिसके माध्यम से सरकारी कर्मचारी को सरकारी कार्य, मीटिंग, ट्रेनिंग या टूर के दौरान किए गए यात्रा खर्च का भुगतान (Reimbursement) दिया जाता है।

जब कोई कर्मचारी अपने मुख्यालय (Headquarter) से बाहर सरकारी कार्य हेतु यात्रा करता है, तो यात्रा, रहने और भोजन आदि का खर्च सरकार द्वारा TA Bill के माध्यम से वापस दिया जाता है।


TA Bill प्रणाली का मुख्य उद्देश्य है:

  • सरकारी यात्रा खर्च का सही भुगतान

  • वित्तीय नियमों का पालन सुनिश्चित करना

  • पारदर्शिता बनाए रखना

  • कर्मचारियों को समय पर भुगतान उपलब्ध कराना


TA Bill  सुविधा निम्न कर्मचारियों के लिए लागू होती है:

  • राज्य सरकार के कर्मचारी

  • AIS (All India Service) अधिकारी

  • सरकारी प्रशिक्षण, मीटिंग या ड्यूटी पर भेजे गए कर्मचारी


TA Bill में मिलने वाले प्रमुख भत्ते

1. आवास भत्ता (Accommodation Allowance)

Pay Level के अनुसार अधिकतम दरें:

  • Pay Level 14 एवं उससे ऊपर – ₹7500

  • Pay Level 12–13 – ₹4500

  • Pay Level 10–11 – ₹2250


2. भोजन भत्ता (Food Charges)

  • Level 14 एवं ऊपर – ₹1200

  • Level 12–13 – ₹1000

  • Level 10–11 – ₹900


3. अनुपस्थिति अवधि के अनुसार भुगतान

मुख्यालय से बाहर रहने की अवधि के आधार पर TA मिलता है:

  • 6 घंटे से कम – 30% भुगतान

  • 6 से 12 घंटे – 70% भुगतान

  • 12 घंटे से अधिक – 100% भुगतान

समय की गणना प्रतिदिन Midnight से Midnight आधार पर की जाती है।


4. शहर के अंदर यात्रा खर्च

  • उच्च Pay Level – AC टैक्सी का वास्तविक खर्च

  • Level 12–13 – AC टैक्सी (50 Km तक)

  • Level 10–11 – ₹338 (Non-AC टैक्सी)


5. स्वयं के वाहन से यात्रा

यदि कर्मचारी अपनी कार या टैक्सी से यात्रा करता है:

  • ₹12 प्रति किलोमीटर के अनुसार भुगतान


IFMS 3.0 में TA Bill कैसे बनाएं? (Step-by-Step)

Step 1: ESS Portal में Login

  • SSO ID से IFMS Portal में लॉगिन करें

  • Employee Self Service (ESS) खोलें

Step 2: TA Request बनाएं

  • Travelling Allowance विकल्प चुनें

  • यात्रा उद्देश्य (Purpose) भरें

  • One Way या Round Trip चयन करें

  • यात्रा प्रारंभ एवं समाप्ति तिथि दर्ज करें

Step 3: Journey Details भरें

  • From & To City

  • राज्य के अंदर या बाहर चयन

  • यात्रा माध्यम और खर्च दर्ज करें

Step 4: Documents Upload करें

  • टिकट / Boarding Pass

  • होटल बिल

  • अन्य संबंधित प्रमाण

Step 5: E-Sign प्रक्रिया

  • आधार नंबर दर्ज करें

  • OTP द्वारा e-sign करें

  • Application Number जनरेट हो जाएगा


DDO द्वारा TA Bill Approval प्रक्रिया

TA Request सबमिट होने के बाद:

  1. DDO लॉगिन करके Request जांचता है

  2. TA Bill Generate करता है

  3. Bill Treasury को Forward किया जाता है

  4. सत्यापन के बाद भुगतान जारी होता है


Transfer TA Bill (ट्रांसफर होने पर मिलने वाला TA)

यदि कर्मचारी का स्थानांतरण होता है, तो Transfer TA लागू होता है।

20 Km से अधिक दूरी पर ट्रांसफर

  • Composite Transfer Grant (CTG)

  • अंतिम Basic Pay का 80% भुगतान

20 Km से कम या उसी शहर में ट्रांसफर

  • CTG का 1/3 हिस्सा देय (यदि निवास परिवर्तन हो)


पति-पत्नी दोनों सरकारी कर्मचारी होने की स्थिति

  • 60 दिन के भीतर दोनों का ट्रांसफर → दूसरे कर्मचारी को Transfer Grant नहीं

  • 60 दिन बाद लेकिन 6 माह के अंदर → बाद में ट्रांसफर हुए कर्मचारी को 50% Grant


सामान और वाहन परिवहन नियम

  • व्यक्तिगत सामान ट्रांसपोर्ट – ₹50 प्रति Km (Level 10+)

  • अपनी कार/टैक्सी यात्रा – ₹12 प्रति Km

  • वाहन (Car/Bike) परिवहन का खर्च नियम अनुसार देय


 

सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए अलग TA entitlement स्वीकृत नहीं है, इसलिए उनके मामलों में Rajasthan TA Rules 1971 लागू होंगे।

Write Your Comment :



*If you want receive email when anyone comment regarding this topic. Please provede email.
**your mobile no. and email will be confidential and we'll never share with others.