RSR > अध्याय-10 अवकाश खण्ड - 1 अवकाश की सामान्य शर्तें नियम

Site Visitors : 000000

Page Visitors : 000000


खंड -2 अवकाशों की स्वीकृति नियम - 80



अवकाश के दावो के निस्तारण में प्राथमिकतऐ सार्वजनिक हित में जब अवकाश स्वीकृति प्राधिकारी द्वारा अपने सभी अधीनस्थों के अवकाश के आवेदनों को स्वीकृत किया जाना संभव नहीं हो, तो यह निर्णय करने में किस कर्मचारी के आवेदन-पत्र को स्वीकार करना चाहिए, निम्नांकित तथ्यों को दृष्टिगत रखना चाहिए-
1. किस कर्मचारी को उस समय कार्यालय में कार्य को देखते हुए अवकाश पर जाने के लिए आसानी से मुक्त किया जा सकता है,
2. विभिन्न आवेदकों के अवकाश खातों में शेष अवकाशों की संख्या,
3. पिछले अवकाश से लौटने के बाद विभिन्न आवेदकों द्वारा की गई सेवा की अवधि एवं प्रकृति
4. किसी कर्मचारी को पूर्व में स्वीकृत अवकाश की अवधि समाप्त होने से पूर्व ही वापस बुलाने जैसा कोई तथ्य,
5. पूर्व में किसी कर्मचारी को सार्वजनिक हित में अवकाश अस्वीकृत किए जाने संबंधी कोई तथ्य।

Write Your Comment :



*If you want receive email when anyone comment regarding this topic. Please provede email.
**your mobile no. and email will be confidential and we'll never share with others.